Skip to main content

Punjab Election Results 2022: पंजाब में वोटों की गिनती शुरू, रूझानों में AAP सबसे आगे

 

चंडीगढ़ | पंजाब (  Punjab Election Results ) में बहुकोणीय मुकाबले के बीच 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए गुरुवार सुबह 3 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना शुरू हो गई है। राज्य में 117 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था और कुल 1,54,69,618 मतदाताओं ने वोट डाला था। चुनाव परिणाम सीईओ पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। साथ ही वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्लिकेशन से भी परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। Hindi News

एग्जिट पोल के अनुसार, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ( AAP ) एक प्रमुख दावेदार के रूप में उभर रही है, जबकि कांग्रेस सत्ता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

मुख्य चुनाव अधिकारी एस. करुणा राजू ने बताया कि 66 स्थानों के 117 केंद्रों पर सुबह 8 बजे एक साथ मतगणना शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ( CAPF ) की 45 कंपनियों की तैनाती के साथ त्रिस्तरीय सुरक्षा उपाय किए गए हैं। राज्य भर में 7,500 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले तीन विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत की तुलना में सबसे कम प्रतिशत है। साल 2017 के विधानसभा चुनावों में, मतदान प्रतिशत 77.4 दर्ज किया गया था। 


Comments

Popular posts from this blog

योगी सरकार ने पेश किया 8479 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, जानिए बजट की खास बातें

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में योगी सरकार (Yogi Government) ने गुरुवार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए 8 हजार 479 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों (अप्रैल से जुलाई) के लिए 1,68,903.23 करोड़ रुपये का लेखानुदान भी विधानसभा में प्रस्तुत किया। दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे को लेकर जमकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान सपा, कांग्रेस और सुभासपा ने मंहगाई और केंद्रीय मंत्री राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विधानसभा में अध्यक्ष के सामने वेल में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का दूसरा अनुपूरक बजट और वर्ष 2022-23 के एक भाग के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया। विधानसभा में आज विधान सभा की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के सदस्य लखीमपुर खीरी केस की एसआइटी जांच रिपोर्ट पर चर्चा कराने और गृह राज्यमंत्री टेनी को बर्खास्...

Buddha Purnima 2022: आज है बुद्ध पूर्णिमा और चंद्रग्रहण, ऐसे हुई सत्य की खोज, ये है पवित्र जगह

  Medhaj News नई दिल्ली | बुद्ध पूर्णिमा ( Buddha Purnima ) के दिन आज 80 साल बाद चंद्रग्रहण ( Lunar Eclipse ) लगा है। लेकिन भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का खास महत्व है। वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध ( Lord Buddha ) का जन्म हुआ था। इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था। 563 ई.पू. बैसाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध का जन्म लुंबिनी, शाक्य राज्य ( नेपाल ) में हुआ था। इस पूर्णिमा के दिन ही 483 ई. पू. में 80 वर्ष की आयु में 'कुशनारा' में में उनका महापरिनिर्वाण हुआ था। वर्तमान समय का कुशीनगर ( Kushinagar ) ही उस समय 'कुशनारा' था।  भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण ये तीनों वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुए थे। इसी दिन भगवान बुद्ध को बुद्धत्व की प्राप्ति भी हुई थी। आज बौद्ध धर्म को मानने वाले विश्व में 180 करोड़ से अधिक लोग है और इसे धूमधाम से मनाते हैं। हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए बुद्ध विष्णु के नौवें अवतार हैं। अतः हिन्दुओं के लिए भी यह दिन पवित्र माना जाता है। यह त्यौहा...

फिर से मंडराने लगा Bird Flu का खतरा, किडनी में डाल सकता है बुरा असर! ये हैं लक्षण

  नई दिल्ली | महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर क्षेत्रों से मामले सामने आने के साथ ही भारत में बर्ड फ्लू ( Bird Flu ) फिर से उभर आया है। सिर्फ पालघर में हजारों पक्षी मारे गए हैं। हालांकि, एक विशेषज्ञ ने कहा कि देश में इस बीमारी के बड़े पैमाने पर फैलने की आशंका नहीं है। Breaking News in hindi चपेट में पालतू और जंगली पक्षी राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मेडिसिन विभाग के आदिल अमीन ने कहा कि यह संक्रमण शायद ही कभी मानव से मानव के बीच फैलता है। उन्होंने कहा कि लोग Bird Flu Virus को पक्षी की बीट या संक्रमित पक्षियों के निकट संपर्क में रहने से बीमार पड़ सकते हैं। आदिल अमीन ने कहा कि बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो पालतू और जंगली पक्षियों दोनों को चपेट में लेती है। संक्रमण पक्षियों की आंतों और श्वसन तंत्र में टाइप A वायरस के प्रवेश के कारण होता है। Latest News in Hindi Bird Flu फैलने का मुख्य कारण आदिल अमीन ने कहा कि लोग पक्षियों के निकट संपर्क से संक्रमित हो सकते हैं, विशेष रूप से पोल्ट्री फार्म ( Poultry Farm ) में काम करने वाले लोग। उन्होंने ने कहा, बड़े ...