Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Bhagwant Mann

यादगार बन गया Bhagwant Mann का शपथग्रहण समारोह, 7 साल बाद मिला बिछड़ा बेटा

  चंडीगढ़ | भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) आज यानी कि 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी चौकस किए गए हैं और इसी चौकसी ने एक पिता को अपने बिछड़े हुए बेटे से 7 साल बाद मिलवाया है।  दरअसल हुआ यूं कि जिला फरीदकोट निवासी देविंदर सिंह का बेटा जसविंदर सिंह 7 साल पहले घर से किसी कारण से भाग निकला, हालांकि परिवार के सदस्यों ने बहुत ढूंढने की कोशिश की लेकिन कहीं नहीं मिला। इसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस द्वारा की गई छानबीन के बावजूद बेटा नहीं मिल सका। इसी बीच खटकड़ा कलां में भगवत मान के शपथग्रहण समारोह में देविंदर का बेटा कुर्सियां लगा रहा था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते पुलिस एक-एक व्यक्ति की जानकारी इकट्ठा कर वेरिफिकेशन करा रही है।  नवांशहर के ASI बलविंदर सिंह ने जसविंदर के घर जब उनके बेटे के बारे में पूछताछ की तो पता लगा कि उनका बेटा 7 साल पहले बिछड़ गया था। इसके बाद घर में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। पिता अपने बेटे को खुद कार्यक्रम स्थल पर लेने पहुंचे और पुलिसकर्मियों के शुक्रिया अद...