Skip to main content

आपदा प्रभावित इन 5 राज्यों को गृह मंत्रालय ने दी 1,887 करोड़ की मंजूरी

 

medhaj news

नई दिल्ली | गृह मंत्रालय ने 5 राज्यों में आपदा राहत के लिए 1,887 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah ) की अध्यक्षता में एक समिति ने 2021 में बाढ़/ भूस्खलन/ ओलावृष्टि से प्रभावित 5 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी।

इन 5 राज्यों को मिली केंद्रीय सहायता 

जानकारी के मुताबिक, समिति ने बिहार (1,038.96 करोड़ रुपये), हिमाचल प्रदेश (21.37 करोड़ रुपये), राजस्थान (292.51 करोड़ रुपये), सिक्किम (59.35 करोड़ रुपये) और पश्चिम बंगाल (475.04 करोड़ रुपये) को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। Breaking News in Hindi

यह अतिरिक्त सहायता केंद्र द्वारा राज्यों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष ( SDRF ) के तहत जारी की गई धनराशि के अतिरिक्त है। वित्तवर्ष 2021-22 में केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के लिए 28 राज्यों को 17,747.20 करोड़ रुपये और NDRF से 9 राज्यों को 6,197.98 करोड़ रुपये जारी किए हैं। Hindi Samachar

Comments

Popular posts from this blog

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय, इस खुलेगा कपाट, जानिए पूरा कार्यक्रम

  देहरादून | गंगोत्री धाम ( Gangotri Dham ) के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीया पर्व पर पूर्वाह्न् 11.15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। शनिवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन तीर्थपुरोहितों ने पंचांग देखकर कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा की। गंगोत्री धाम के कपाट प्रत्येक वर्ष अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं। top hindi news इसके बाद शीतकाल के 6 माह मां गंगा की पूजा-अर्चना उनके मायके मुखीमठ स्थित गंगा मंदिर में होती है। शीतकाल में मां गंगा के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु मुखबा ही पहुंचते हैं, वहीं प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया पर्व पर धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर्व तीन मई को मनाया जाएगा। यमुनोत्री के कपाट खुलने का समय  शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में धाम के कपाटोद्घाटन की तिथि और समय की विधिवत घोषणा की गई। समिति में सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि दो मई को मां गंगा की डोली दोपहर 12.15 बजे मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुनोत्री के कपाट खुलने का समय सात अप्रैल को होगा तय इ...

Today IPL Match आज मुकाबला, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के इन खिलाड़ियों पर नजर

  Today IPL Match IPL 2022: मुंबई इंडियंस को डबल झटका , Rohit Sharma पर लगा 12 लाख का जुर्माना https://medhajnews.in/news/sports/IPL-2022-Double-blow-to-Mumbai-Indians-Rohit-Sharma-fined-12-lakhs Russia-Ukraine Crisis: फिर बढ़ेंगे Crude Oil के दाम , इतने डॉलर प्रति बैरल होंगी नई कीमतें https://medhajnews.in/news/business-and-economy/Russia-Ukraine-Crisis-Crude-Oil-Prices-To-Increase-Again-Know-New-Prices डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हो सकते है उच्च सदन में नेता सदन https://medhajnews.in/news/States/Uttar-Pradesh/Deputy-CM-Keshav-Prasad-Maurya-may-be-the-leader-of-the-Upper-House जम्मू उफ़ गर्मी : मार्च महीने में अब तक का सबसे ज्यादा गर्मी https://medhajnews.in/news/india/Jammu-Oops-Summer-The-highest-heat-ever-in-the-month-of-March किंग्स 11 पंजाब के S और S का चला जादू , बैंग्लोर को दी मात https://medhajnews.in/news/sports/IPL/Kings-XI-punjab-won-against-virat-kohli-rcb-by-5-wickets-with-odean-smith-and-shikhar-dhawan इंडोनेशिया क...

International Nurses Day 2022: ऐसे हुई थी ‘नर्स डे’ की शुरूआत, जानिए कौन है ‘द लेडी विद द लैंप’

  नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस ( International Nurses Day ) दुनियाभर में हर साल 12 मई को  नोबल नर्सिंग सेवा की शुरूआत करने वाली ‘फ्लोरेन्स नाइटिंगेल' के जन्मदिन पर मनाया जाता है। फ्लोरेन्स नाइटिंगेल ( Florence Nightingale ) को आधुनिक नर्सिग आन्दोलन का जन्मदाता माना जाता है। दया और सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल ‘द लेडी विद द लैंप’ ( The Lady with the Lamp ) यानी कि ‘दीपक वाली महिला’ के नाम से प्रसिद्ध हैं।  ऐसे हुई नर्स डे की शुरूआत अंतर्राष्ट्रीय नर्स परिषद ( ICN ) ने 1965 से इस दिन को मनाया है। 1953 में अमेरिकी स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण विभाग के एक अधिकारी डोरोथी सदरलैंड ने प्रस्तावित किया कि Dwight D. Eisenhower ‘नर्स दिवस’ ​​की घोषणा करें, लेकिन उन्होंने इसे मंजूर नहीं किया। जनवरी 1974 में 12 मई को इस दिन को मनाने के लिए चुना गया था क्योंकि यह आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन है। हर साल ICN अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस किट तैयार करता है और वितरित करता है। किट में हर जगह नर्सों द्वारा उपयोग के लिए शैक्षिक और सार्वजनिक सूचना सामग्री...