Skip to main content

दिल्ली में बनेगा 17 वर्ल्ड क्लास सिटी फॉरेस्ट, केजरीवाल सरकार ने दिए निर्देश

 

नई दिल्ली | दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 3 हजार एकड़ क्षेत्र में 17 विश्वस्तरीय सिटी फोरेस्ट विकसित किए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने 15 दिन के भीतर इसके लिए विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पार्क सौंदर्यीकरण योजना के तहत दिल्ली में 450 RWA के साथ मिलकर 1500 पार्क बेहतर बनाए जा रहे हैं। 

दिल्ली के 5 हजार पार्कों के विकास के लिए राज्य सरकार फंड देगी। बुधवार को इस विषय पर समीक्षा बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) के साथ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, डीडीसी उपाध्यक्ष जस्मिन शाह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। Breaking News

विश्वस्तरीय सिटी फोरेस्ट

इस बैठक में दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पार्क बनाने पर विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले चरण में 17 सिटी फॉरेस्ट को विश्वस्तरीय बनाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 3 हजार एकड़ क्षेत्र में 17 विश्वस्तरीय सिटी फोरेस्ट विकसित किए जाएंगे। इसकी 15 दिन में विस्तृत योजना बनाकर रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी।

मुख्यमंत्री पार्क सौंदर्यीकरण योजना के तहत सामुदायिक पार्क पहल के तहत फिलहाल 450 आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर 1500 पार्क बेहतर बनाए जा रहे हैं। दिल्ली पार्क्‍स एंड गार्डंस सोसायटी की ओर से 500 एकड़ क्षेत्र में फैले इन पार्कों को आरडब्ल्यूए, एनजीओ और विधायकों के सहयोग से विकसित किया जाएगा। दिल्ली के 5 हजार पार्कों के विकास के लिए सरकार फंड देगी।

योजना के तहत दिल्ली में 16828 पार्क का सर्वे किया जाएगा। अभी तक 6396 पार्क का सर्वे किया जा चुका है। इनमें से 3565 पार्क मेंटेंन नहीं हैं। इस तरह सभी पार्कों का सर्वे कराने के बाद इन्हें आरडब्ल्यूए व एनजीओ की मदद से ठीक किया जाएगा। Hindi news today

दिल्ली 2047 विजन के तहत दिल्ली को आधुनिक, न्यायसंगत और टिकाऊ शहर बनाने के लिए पार्कों को आधुनिक, विश्व स्तरीय बनाने लिए सामुदायिक पार्क पहल की शुरूआत की गई है। इसको लेकर DDC, दिल्ली पार्क्‍स एंड गार्डन सोसाइटी ( DPGS ), आरडब्ल्यूए और सीएसआर/संगठन मिलकर काम करेंगे। सामुदायिक पार्क योजना, लोगों के विभिन्न समूहों के साथ परामर्श करके और उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल करके पार्कों को सभी के लिए एक बेहतर स्थान बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। वर्तमान में पार्कों के प्रबंधन में स्थानीय समुदायों की न्यूनतम भागीदारी है। इन हरित स्थानों के डिजाइन और रखरखाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इन पार्कों से न केवल पारिस्थितिकी बल्कि दिल्ली के निवासियों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

पार्कों में होंगी यह सुविधाएं 

पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, CCTV, शौचालय सहित सार्वजनिक सुविधाएं।

बच्चों और किशोरों के अनुकुल खेल उपकरण, ओपन जिम और बैठने की जगह

जॉगिंग और साइकिल ट्रैक, जल निकाय

वर्षा जल संचयन, सिंचाई आपूर्ति, बिजली बैकअप

देशी पेड़, फूल और झाड़ियां


Comments

Popular posts from this blog

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय, इस खुलेगा कपाट, जानिए पूरा कार्यक्रम

  देहरादून | गंगोत्री धाम ( Gangotri Dham ) के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीया पर्व पर पूर्वाह्न् 11.15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। शनिवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन तीर्थपुरोहितों ने पंचांग देखकर कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा की। गंगोत्री धाम के कपाट प्रत्येक वर्ष अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं। top hindi news इसके बाद शीतकाल के 6 माह मां गंगा की पूजा-अर्चना उनके मायके मुखीमठ स्थित गंगा मंदिर में होती है। शीतकाल में मां गंगा के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु मुखबा ही पहुंचते हैं, वहीं प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया पर्व पर धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर्व तीन मई को मनाया जाएगा। यमुनोत्री के कपाट खुलने का समय  शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में धाम के कपाटोद्घाटन की तिथि और समय की विधिवत घोषणा की गई। समिति में सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि दो मई को मां गंगा की डोली दोपहर 12.15 बजे मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुनोत्री के कपाट खुलने का समय सात अप्रैल को होगा तय इ...

Today IPL Match आज मुकाबला, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के इन खिलाड़ियों पर नजर

  Today IPL Match IPL 2022: मुंबई इंडियंस को डबल झटका , Rohit Sharma पर लगा 12 लाख का जुर्माना https://medhajnews.in/news/sports/IPL-2022-Double-blow-to-Mumbai-Indians-Rohit-Sharma-fined-12-lakhs Russia-Ukraine Crisis: फिर बढ़ेंगे Crude Oil के दाम , इतने डॉलर प्रति बैरल होंगी नई कीमतें https://medhajnews.in/news/business-and-economy/Russia-Ukraine-Crisis-Crude-Oil-Prices-To-Increase-Again-Know-New-Prices डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हो सकते है उच्च सदन में नेता सदन https://medhajnews.in/news/States/Uttar-Pradesh/Deputy-CM-Keshav-Prasad-Maurya-may-be-the-leader-of-the-Upper-House जम्मू उफ़ गर्मी : मार्च महीने में अब तक का सबसे ज्यादा गर्मी https://medhajnews.in/news/india/Jammu-Oops-Summer-The-highest-heat-ever-in-the-month-of-March किंग्स 11 पंजाब के S और S का चला जादू , बैंग्लोर को दी मात https://medhajnews.in/news/sports/IPL/Kings-XI-punjab-won-against-virat-kohli-rcb-by-5-wickets-with-odean-smith-and-shikhar-dhawan इंडोनेशिया क...

Rakul Preet Singh's 7 films will be released this year, from 'Attack' to 'Runway 34'

  Mumbai | The year 2022 is a very busy year for actress Rakul Preet Singh. This year Rakul has  Upcoming Movies , 7 films ready for release, out of which six are Hindi films. Her titles in Bollywood include Doctor Ji with Ayushmann, Runway 34 with Amitabh Bachchan and Ajay Devgn, Thank God with Ajay Devgn and Sidharth Malhotra , Chhatriwali , Attack and an untitled film with Akshay Kumar . Excited about the films, Rakul said that I am hoping that 2022 will be one of my best years. I was really looking forward to 2022 as there are 7 films which are ready for release, 6 in Hindi. I have had an amazing experience shooting all of them. Each character is very different from each other, each film belongs to a different genre. Rakul says Attack is an action film so in Runway 34 I am playing the role of a pilot and in Doctor ji I am playing the role of a gynecologist, thank god it is a commercial.  Entertainment News She adds, I hope people really like it. Shooting for ...