Skip to main content

गन्ना माफियाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः गन्ना आयुक्त

 


प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि गन्ना समिति के बागपत के राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक सुनील कुमार पर ढिकौली निवासी युद्धवीर सिंह पुत्र अनूप सिंह द्वारा 03 अज्ञात व्यक्तियों के साथ गन्ना समिति कार्यालय में आकर कुछ बाण्डों पर फर्जी तरीके से पेड़ी गन्ना क्षेत्रफल दर्ज कराने हेतु दबाव बनाया गया। सुनील कुमार द्वारा शासकीय नियमों के विरूद्ध कार्य करने से मना करने पर युद्धवीर सिंह एवं उनके साथ आये 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा श्री सुनील कुमार के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौच की गयी और जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी अभिलेखों को फाड़ दिया गया।

इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए प्रदेष के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी भूसरेड्डी द्वारा जिला गन्ना अधिकारी, बागपत को दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया, जिसपर युद्धवीर सिंह निवासी ग्राम ढिकौली एवं अन्य 03 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता 1860 अधिनियम की धारा 323, 332, 336, 427, 504, 506 के तहत कोतवाली जनपद बागपत में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, तथा दोषी कृषकों के बाण्ड बंद करते हुए समिति सदस्यता समाप्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

इस सम्बन्ध में प्रदेश के गन्ना आयुक्त का स्पष्ट कहना है कि गन्ना विकास विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं कार्मिक निर्भीक होकर अपने दायित्यों का निर्वहन करें, किसी भी अराजक तत्व अथवा गन्ना माफिया को कतई बर्दाष्त नहीं किया जाएगा। यूपी समाचार

Comments

Popular posts from this blog

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय, इस खुलेगा कपाट, जानिए पूरा कार्यक्रम

  देहरादून | गंगोत्री धाम ( Gangotri Dham ) के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीया पर्व पर पूर्वाह्न् 11.15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। शनिवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन तीर्थपुरोहितों ने पंचांग देखकर कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा की। गंगोत्री धाम के कपाट प्रत्येक वर्ष अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं। top hindi news इसके बाद शीतकाल के 6 माह मां गंगा की पूजा-अर्चना उनके मायके मुखीमठ स्थित गंगा मंदिर में होती है। शीतकाल में मां गंगा के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु मुखबा ही पहुंचते हैं, वहीं प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया पर्व पर धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर्व तीन मई को मनाया जाएगा। यमुनोत्री के कपाट खुलने का समय  शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में धाम के कपाटोद्घाटन की तिथि और समय की विधिवत घोषणा की गई। समिति में सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि दो मई को मां गंगा की डोली दोपहर 12.15 बजे मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुनोत्री के कपाट खुलने का समय सात अप्रैल को होगा तय इ...

Today IPL Match आज मुकाबला, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के इन खिलाड़ियों पर नजर

  Today IPL Match IPL 2022: मुंबई इंडियंस को डबल झटका , Rohit Sharma पर लगा 12 लाख का जुर्माना https://medhajnews.in/news/sports/IPL-2022-Double-blow-to-Mumbai-Indians-Rohit-Sharma-fined-12-lakhs Russia-Ukraine Crisis: फिर बढ़ेंगे Crude Oil के दाम , इतने डॉलर प्रति बैरल होंगी नई कीमतें https://medhajnews.in/news/business-and-economy/Russia-Ukraine-Crisis-Crude-Oil-Prices-To-Increase-Again-Know-New-Prices डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हो सकते है उच्च सदन में नेता सदन https://medhajnews.in/news/States/Uttar-Pradesh/Deputy-CM-Keshav-Prasad-Maurya-may-be-the-leader-of-the-Upper-House जम्मू उफ़ गर्मी : मार्च महीने में अब तक का सबसे ज्यादा गर्मी https://medhajnews.in/news/india/Jammu-Oops-Summer-The-highest-heat-ever-in-the-month-of-March किंग्स 11 पंजाब के S और S का चला जादू , बैंग्लोर को दी मात https://medhajnews.in/news/sports/IPL/Kings-XI-punjab-won-against-virat-kohli-rcb-by-5-wickets-with-odean-smith-and-shikhar-dhawan इंडोनेशिया क...

International Nurses Day 2022: ऐसे हुई थी ‘नर्स डे’ की शुरूआत, जानिए कौन है ‘द लेडी विद द लैंप’

  नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस ( International Nurses Day ) दुनियाभर में हर साल 12 मई को  नोबल नर्सिंग सेवा की शुरूआत करने वाली ‘फ्लोरेन्स नाइटिंगेल' के जन्मदिन पर मनाया जाता है। फ्लोरेन्स नाइटिंगेल ( Florence Nightingale ) को आधुनिक नर्सिग आन्दोलन का जन्मदाता माना जाता है। दया और सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल ‘द लेडी विद द लैंप’ ( The Lady with the Lamp ) यानी कि ‘दीपक वाली महिला’ के नाम से प्रसिद्ध हैं।  ऐसे हुई नर्स डे की शुरूआत अंतर्राष्ट्रीय नर्स परिषद ( ICN ) ने 1965 से इस दिन को मनाया है। 1953 में अमेरिकी स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण विभाग के एक अधिकारी डोरोथी सदरलैंड ने प्रस्तावित किया कि Dwight D. Eisenhower ‘नर्स दिवस’ ​​की घोषणा करें, लेकिन उन्होंने इसे मंजूर नहीं किया। जनवरी 1974 में 12 मई को इस दिन को मनाने के लिए चुना गया था क्योंकि यह आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन है। हर साल ICN अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस किट तैयार करता है और वितरित करता है। किट में हर जगह नर्सों द्वारा उपयोग के लिए शैक्षिक और सार्वजनिक सूचना सामग्री...