Skip to main content

योगी सरकार ने पेश किया 8479 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, जानिए बजट की खास बातें

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में योगी सरकार (Yogi Government) ने गुरुवार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए 8 हजार 479 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों (अप्रैल से जुलाई) के लिए 1,68,903.23 करोड़ रुपये का लेखानुदान भी विधानसभा में प्रस्तुत किया। दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे को लेकर जमकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान सपा, कांग्रेस और सुभासपा ने मंहगाई और केंद्रीय मंत्री राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विधानसभा में अध्यक्ष के सामने वेल में प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का दूसरा अनुपूरक बजट और वर्ष 2022-23 के एक भाग के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया।

विधानसभा में आज विधान सभा की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के सदस्य लखीमपुर खीरी केस की एसआइटी जांच रिपोर्ट पर चर्चा कराने और गृह राज्यमंत्री टेनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर वेल में आकर नारेबाजी हंगामा करने लगे। इनके हंगामे के बीच ही संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने द्वितीय अनुपूरक बजट, अगले वित्तीय वर्ष 2022-23 के एक भाग के लिए लेखानुदान पेश किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर कैबिनेट बैठक के बाद इस बजट को मंजूरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न कैबिनेट की अहम बैठक में अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

Comments

Popular posts from this blog

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय, इस खुलेगा कपाट, जानिए पूरा कार्यक्रम

  देहरादून | गंगोत्री धाम ( Gangotri Dham ) के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीया पर्व पर पूर्वाह्न् 11.15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। शनिवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन तीर्थपुरोहितों ने पंचांग देखकर कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा की। गंगोत्री धाम के कपाट प्रत्येक वर्ष अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं। top hindi news इसके बाद शीतकाल के 6 माह मां गंगा की पूजा-अर्चना उनके मायके मुखीमठ स्थित गंगा मंदिर में होती है। शीतकाल में मां गंगा के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु मुखबा ही पहुंचते हैं, वहीं प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया पर्व पर धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर्व तीन मई को मनाया जाएगा। यमुनोत्री के कपाट खुलने का समय  शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में धाम के कपाटोद्घाटन की तिथि और समय की विधिवत घोषणा की गई। समिति में सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि दो मई को मां गंगा की डोली दोपहर 12.15 बजे मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुनोत्री के कपाट खुलने का समय सात अप्रैल को होगा तय इ...

Today IPL Match आज मुकाबला, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के इन खिलाड़ियों पर नजर

  Today IPL Match IPL 2022: मुंबई इंडियंस को डबल झटका , Rohit Sharma पर लगा 12 लाख का जुर्माना https://medhajnews.in/news/sports/IPL-2022-Double-blow-to-Mumbai-Indians-Rohit-Sharma-fined-12-lakhs Russia-Ukraine Crisis: फिर बढ़ेंगे Crude Oil के दाम , इतने डॉलर प्रति बैरल होंगी नई कीमतें https://medhajnews.in/news/business-and-economy/Russia-Ukraine-Crisis-Crude-Oil-Prices-To-Increase-Again-Know-New-Prices डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हो सकते है उच्च सदन में नेता सदन https://medhajnews.in/news/States/Uttar-Pradesh/Deputy-CM-Keshav-Prasad-Maurya-may-be-the-leader-of-the-Upper-House जम्मू उफ़ गर्मी : मार्च महीने में अब तक का सबसे ज्यादा गर्मी https://medhajnews.in/news/india/Jammu-Oops-Summer-The-highest-heat-ever-in-the-month-of-March किंग्स 11 पंजाब के S और S का चला जादू , बैंग्लोर को दी मात https://medhajnews.in/news/sports/IPL/Kings-XI-punjab-won-against-virat-kohli-rcb-by-5-wickets-with-odean-smith-and-shikhar-dhawan इंडोनेशिया क...

International Nurses Day 2022: ऐसे हुई थी ‘नर्स डे’ की शुरूआत, जानिए कौन है ‘द लेडी विद द लैंप’

  नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस ( International Nurses Day ) दुनियाभर में हर साल 12 मई को  नोबल नर्सिंग सेवा की शुरूआत करने वाली ‘फ्लोरेन्स नाइटिंगेल' के जन्मदिन पर मनाया जाता है। फ्लोरेन्स नाइटिंगेल ( Florence Nightingale ) को आधुनिक नर्सिग आन्दोलन का जन्मदाता माना जाता है। दया और सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल ‘द लेडी विद द लैंप’ ( The Lady with the Lamp ) यानी कि ‘दीपक वाली महिला’ के नाम से प्रसिद्ध हैं।  ऐसे हुई नर्स डे की शुरूआत अंतर्राष्ट्रीय नर्स परिषद ( ICN ) ने 1965 से इस दिन को मनाया है। 1953 में अमेरिकी स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण विभाग के एक अधिकारी डोरोथी सदरलैंड ने प्रस्तावित किया कि Dwight D. Eisenhower ‘नर्स दिवस’ ​​की घोषणा करें, लेकिन उन्होंने इसे मंजूर नहीं किया। जनवरी 1974 में 12 मई को इस दिन को मनाने के लिए चुना गया था क्योंकि यह आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन है। हर साल ICN अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस किट तैयार करता है और वितरित करता है। किट में हर जगह नर्सों द्वारा उपयोग के लिए शैक्षिक और सार्वजनिक सूचना सामग्री...